Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
खेल समाचारथाईलैंड की 62 रन से करारी हार, आयरलैंड ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया

थाईलैंड की 62 रन से करारी हार, आयरलैंड ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया

Post Media
News Logo
PeptechTime
1 फ़रवरी 2026, 11:57 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कीर्तिपुर। आयरलैंड ने ग्लोबल क्वालीफायर के सुपर सिक्स स्टेज में थाईलैंड को 62 रन से हराकर आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह टूर्नामेंट इस साल जून-जुलाई के बीच खेला जाना है।


आयरलैंड ने इस स्टेज में खेले गए पांच मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की। इसी के साथ बांग्लादेश और नीदरलैंड के बाद क्वालीफायर से चुनी जाने वाली तीसरी टीम बन गई। आयरलैंड 2023 के बाद अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा।


त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए।


इस टीम की तरफ से टॉप-3 बल्लेबाजों ने सर्वाधिक रन बनाए। एमी हंटर ने 24 रन और कप्तान गैबी लुईस ने 25 रन बनाए, जबकि ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने टीम के खाते में 24 रन का योगदान दिया।


विपक्षी खेमे से सुलेपॉर्न लेओमी ने 24 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि सुनीदा चतुरोंगरताना ने 2 विकेट निकाले। एक सफलता ओनीचा कामचौम्फू के हाथ लगी।


इसके जवाब में थाईलैंड की टीम 16.1 ओवरों में महज 59 रन पर सिमट गई। यह टीम 8 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से नन्नापत कोंचारोएनकाई (15) ने कप्तान नारुएमोल चायवाई (22) के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही थाईलैंड ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। आलम ये रहा कि इस टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।


आयरलैंड की तरफ से अर्लीन केली ने महज 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि लारा मैकब्राइड ने 3 सफलताएं प्राप्त कीं। एमी मैगुइरे ने 2 विकेट निकाले।


--आईएएनएस

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)