पहली ही सुबह से दो बड़ी फिल्मों की टक्कर ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों के बाहर तक, हर जगह सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा था, धनुष की 'तेरे इश्क में' या विजय वर्मा की 'गुस्ताख इश्क', किस फिल्म ने पहला दिन जीता? अब शुरुआती कमाई के आंकड़े सामने हैं और तस्वीर बिल्कुल साफ हो चुकी है।
'तेरे इश्क में' की धमाकेदार एंट्री
धनुष और कृति सैनन स्टारर तेरे इश्क में ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों से तगड़ी प्रतिक्रिया मिली है। सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग दी। इस कमाई के साथ यह 'सैयारा' के बाद 2025 की दूसरी सबसे बड़ी रोमांटिक ओपनर बन गई है।
कहानी की एक झलक
कहानी एक गुस्सैल, बेपरवाह युवक शंकर (धनुष) की है, जिसकी दुनिया तब बदलती है जब उसे कॉलेज की स्टूडेंट मुक्ति (कृति सेनन) से प्यार हो जाता है। रोमांस परवान चढ़ता है, लेकिन अचानक मुक्ति उससे दूरी बनाकर किसी और से शादी का फैसला कर लेती है और यहीं से कहानी में तीखा मोड़ आता है। इसके बाद शुरू होता है इमोशन, दर्द और जबरदस्त ड्रामा का सिलसिला।
'गुस्ताख इश्क' पहले ही दिन ढेर
धनुष की फिल्म के साथ रिलीज हुई विजय वर्मा की 'गुस्ताख इश्क' बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन भी नहीं निकाल पाई। दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म बुरी तरह पिछड़ गई। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए, जो इसके बजट और स्टारकास्ट को देखते हुए बेहद कम आंकड़ा है। स्पष्ट है कि 'तेरे इश्क' में से सीधी भिड़ंत होना इसके लिए भारी साबित हुआ। उम्मीद है कि वीकेंड कलेक्शन में थोड़ी सुधार देखने को मिले।
'गुस्ताख इश्क' की कहानी और कलाकार
फिल्म में विजय वर्मा के साथ फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी अहम भूमिकाओं में हैं। विभु पुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बतौर निर्माता शुरुआत है। कहानी पुरानी दिल्ली के एक प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की जद्दोजहद में लगे विजय के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। उसी दौरान वह नसीरुद्दीन शाह के किरदार का शिष्य बनता है और उनकी बेटी के प्यार में पड़ जाता है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

टीवीके सरकार को कोई खतरा नहीं : थोल थिरुमावलवन

जम्मू-कश्मीर : जेल सुरक्षा और कैदी कल्याण पर समीक्षा बैठक, एलजी ने की अध्यक्षता

दूसरा टेस्ट : आमिर जांगू बने 'संकटमोचक', शुरुआती झटकों के बाद बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज ने की शानदार वापसी

पंजाब सरकार के कर्मचारियों ने डीए में बढ़ोतरी को किया खारिज; 13 नवंबर से शुरू होगा आंदोलन

दो उइगर पुरुषों को चीन न भेजे थाईलैंड, मानवाधिकार संगठन ने किया आग्रह

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.09 लाख करोड़ रुपए का कर हस्तांतरण अग्रिम रूप से किया जारी

भारत-श्रीलंका के पहले वनडे मैच का बदला वेन्यू, नई दिल्ली की जगह अब विशाखापट्टनम में खेला जाएगा मुकाबला

मेघालय में छात्रों को 400 करोड़ की छात्रवृत्ति, एसएचजी सहायता बढ़कर 1,400 करोड़ पहुंची : सीएम संगमा

केंद्र ने जन्म से ही पात्र दिव्यांग बच्चों के लिए खोला पेंशन का रास्ता, राशि भी बढ़ाई : पीएम मोदी






