Friday, March 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरदक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन

दक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 मार्च 2026, 10:46 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,कमल अवस्थी । दक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंस, छतरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन गोद ग्राम ब्रजपुरा में संपन्न हुआ। समापन समारोह में ग्राम ब्रजपुरा के सरपंच पंकज मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शशांक चौरसिया एवं महिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अनीता देवी शिवहरे द्वारा किया गया। दोनों अधिकारियों ने पूरे शिविर के दौरान छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनका उत्साहवर्धन किया।


समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पंकज मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना को युवाओं को समाज से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर जन-जन तक संदेश पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।


सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्राम में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी शशांक चौरसिया एवं अनीता देवी शिवहरे ने बताया कि शिविर के दौरान श्रमदान, वृक्षारोपण, साक्षरता अभियान, नारा लेखन, स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल इंडिया अभियान तथा नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।


शिविर के दौरान आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप और मधुमेह की जांच भी की गई, जिसमें लगभग 55 प्रतिशत मरीजों में इन बीमारियों के लक्षण पाए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य चंद्रप्रकाश चौरसिया, सुश्री रवीना, सुश्री आरती सहित अन्य कर्मचारी और स्वयंसेवक दल प्रमुख उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर सभी अतिथियों, ग्रामीणों और स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।


शिविर के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर गोद ग्राम ब्रजपुरा में जागरूकता फैलाने का कार्य किया। समापन के बाद सभी स्वयंसेवकों ने शिविर का सामान व्यवस्थित किया और महाविद्यालय लौटकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। इस प्रकार दक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंस, छतरपुर का सात दिवसीय NSS विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)