छतरपुर,विनोद मिश्रा। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के सुनाटी गांव में 12वीं कक्षा के रिजल्ट के बाद एक 17 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवानी अहिरवार (उम्र 17 वर्ष), पिता सुरेश अहिरवार, निवासी सुनाटी, ने हाल ही में कक्षा 12 की परीक्षा दी थी। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, उसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजनों को जब घटना की जानकारी लगी तो वे तत्काल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

