नई दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। इस लिवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत और निफ्टी 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 83.57 अंक की कमजोरी के साथ 84,503.44 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 85,266.30 में अंक तक पहुंचा। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इसकी चाल में थोड़ी कमजोरी भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 618.15 अंक की बढ़त के साथ 85,205.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने भी आज 41.85 अंक टूट कर 25,842.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही लिवाली के कारण सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक उछल कर 26,110.75 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 197.65 अंक की मजबूती के साथ 26,082.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल







