मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सपाट हुई है। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 21 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 82,605 और निफ्टी 2 अंक की बढ़त के साथ 25,473 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम फार्मा और हेल्थकेयर शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी पीएसई भी हरे निशान में थे।
दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी इंडिया डिफेंस लाल निशान में थे।
सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, आईटीसी, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल सबसे बढ़ने वाले शेयर थे। इन्फोसिस, एसबीआई, टेक महिंद्रा, एचयूएल, टाइटन, अल्ट्राटके सीमेंट, टीसीएस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट लाल निशान में थे।
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 203 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,234 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 79 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,953 पर था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और बैंकॉक लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग के बाजार लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को मिश्रित बंद हुए थे, जिसमें डाओ 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
कमोडिटी में कच्चे तेल में तेजी बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.80 डॉलर प्रति औंस पर था।
वहीं, सोने और चांदी में गिरावट देखी गई है। सोना 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,002 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75.11 डॉलर प्रति औंस पर थी।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

पहला टेस्ट: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दिया करारा जवाब, तीसरे दिन के खेल तक स्कोर- 402/7

राष्ट्रपति मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील

गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून जरूरी : जगदीश मुखी

नेहरू परिवार ने देश के लिए कुर्बान की संपत्ति, भाजपा बताए अपना योगदान: अरविंद सावंत

आईएसएल: फोर्टेस, पेना और रोड्रिगिन्हो ने दागे गोल, एससी दिल्ली ने इंटर काशी को 3-0 से हराया

बंगाल में अब खुलकर सांस ले रहे लोग, अखिलेश को सबक सिखाएगी जनता: नितिन नवीन

खुशी ने जान्हवी कपूर को कहा 'बेस्ट सिस्टर', सपनों का जन्मदिन प्लान करने के लिए किया शुक्रिया

एम्स-मंगलगिरि में 28 सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पदों पर आवेदन जारी, 21 नवंबर अंतिम तिथि

यूएई और दुनिया भर के नेताओं ने दीपावली की दीं शुभकामनाएं, रोशनी के त्योहार का उत्साह दुनिया भर में दिखा







