घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली। हालांकि पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये दोनों सूचकांक दोबारा लाल निशान में गिर गए। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.26 प्रतिशत और निफ्टी 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 0.61 प्रतिशत से लेकर 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, जियो फाइनेंशियल, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर 1.16 प्रतिशत से लेकर 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,487 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 598 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,889 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 6 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 24 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान में और 39 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 41.32 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 84,518.33 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर पहले 10 मिनट में ही ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 84,570.60 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने अपनी बढ़त गंवा कर एक बार फिर लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 219.65 अंक की गिरावट के साथ 84,340 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 53.85 अंक टूट कर 25,764.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 25,827.15 अंक के स्तर तक पहुंचा। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे ये सूचकांक दोबारा लाल निशान में गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 68.90 अंक लुढ़क कर 25,749.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 120.21 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,559.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 41.55 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,818.55 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।
Reels
Special Stories

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत

सिंधु जल संधि पर अपने ही बयानों से जुड़े सवालों से बचते नजर आए पाकिस्तानी मंत्री, जानिए क्या बोले

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया

पुणे : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने राइफल शूटिंग में दिखाया दम, 10 में से 10 अंक हासिल किए

सीजेपी आंदोलन का विरोध कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल : अखिल गोगोई

बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही दुनिया, भारत निभा रहा अहम भूमिका : वाइल अव्वाद

कांगो में संघर्ष के बीच अस्पताल में फंसी डब्ल्यूएचओ की टीम, इबोला से निपटने के प्रयास भी प्रभावित

आंध्र: नायडू सरकार लोकतंत्र को नष्ट कर रही है, वाईएसआर कांग्रेस का आरोप

इजरायल से आ रही तकनीक और मॉडल लोकतंत्र के लिए खतरा : दीपांकर भट्टाचार्य







