सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी की रस्में शुरू, परिवार ने किया जमकर डांस

PeptechTime
29 नवंबर 2025, 10:48 am IST
PeptechTime29 नवंबर 2025, 10:48 am IST
Advertisement
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी के प्री-वेडिंग समारोह की शुरुआत शुक्रवार को धूमधाम से हुई। माता पूजन, मंडप, मेहंदी और पारिवारिक डांस के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें सीएम का पूरा परिवार एक साथ जश्न मनाता दिखा।
सुबह हुई माता पूजन में सीएम की पत्नी, बेटे वैभव यादव, बेटी डॉ. अकांक्षा यादव, बड़े भाई नारायण यादव और बहन कलावती यादव ने मिलकर डांस किया। दिनभर की रस्मों में सीएम सपत्नीक पूजन में शामिल हुए, जबकि दूल्हा-दुल्हन डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता की मेहंदी रस्म के फोटो भी सामने आए हैं।
डॉ. अभिमन्यु का विवाह 30 नवंबर को खरगोन की डॉ. इशिता से सामूहिक विवाह समारोह में होगा। उज्जैन के सांवरा खेड़ी में तैयारियां जारी हैं, जहां सीएम के बेटे-बहू सहित 21 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे।
