अजित पवार का अंतिम संस्कार कुछ देर में शाह और भाजपा अध्यक्ष पहुंचे; अंतिम यात्रा में लाखों लोग

Advertisement
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का कुछ देर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है, जिसमें शामिल होने के लिए हजारों लोग बारामती पहुंच रहे हैं।
बारामती को जोड़ने वाली सड़कों पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। अजित पवार की अंतिम झलक पाने के लिए समर्थक पैदल, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टरों से पहुंच रहे हैं।
इससे पहले अजित पवार के पार्थिव शरीर को बारामती के काटेवाड़ी स्थित उनके आवास लाया गया था। अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया जाएगा, जिसमें महाराष्ट्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा।बताया गया है कि पवार का चार्टर्ड प्लेन बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। वे 66 वर्ष के थे।
इस हादसे में पवार के एक सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई। अजित पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे।अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
