छतरपुर, सौरभ शुक्ला। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से महाराजपुर नगर पालिका ने कुषमा स्थित मुक्तिधाम में वृक्षारोपण किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेंद्र चौहान ने स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाए और स्टाफ को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। मुक्तिधाम में विभिन्न प्रजातियों के अनेक पौधे लगाए गए जिसकी देखभाल करने के लिए भी सीएमओ ने स्टाफ को निर्देशित किया। आजकल बढ़ते प्रदूषण, गर्मी और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए, शासन के निर्देश पर सरकारी विभागों में भी वृक्षारोपण को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य हरित क्षेत्र बढ़ाना, ऑक्सीजन का स्तर बेहतर करना और आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करना है। मुहिम के तहत नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अशोक साहू, संदीप शर्मा, धमेंद्र रैकवार, देवेंद्र प्रजापति, सुनील चौरसिया, जित्तू चौरसिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी इस कार्य में बढ़-चढकऱ भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सीएमओ ने नागरिकों से अपील की कि वे भी अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें।
पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए पौधे, महाराजपुर नगर पालिका ने मुक्तिधाम में किया वृक्षारोपण
00:00/01:41

Saurabh Shukla
14 जुलाई 2026, 11:49 am IST
Saurabh Shukla14 जुलाई 2026, 11:49 am IST
Latest News

समंदर की लहरों ने छीन लिए 8 चिराग:दिवेआगर समुद्र तट पर दर्दनाक हादसा, ज्वार-भाटे और अंडरकरंट में बहे 11वीं-12वीं के छात्र

स्वच्छ भुवनेश्वर के लिए जनभागीदारी जरूरी, मुख्यमंत्री ने लोगों से मांगा सहयोग

घायल कैप्टन स्मित और परिवार को भारत सरकार का पूरा सहयोग: राजदूत दीपक मित्तल

एचडीएफसी बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची होंगे अगले एमडी और सीईओ; 27 अक्टूबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

दूसरा अनौपचारिक टेस्ट: 'ऑस्ट्रेलिया-ए' से मिला 365 रन का टारगेट, तीसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम ने गंवाया पहला विकेट

गेहूं-चावल भंडारण में कीट नियंत्रण के लिए आईसीएआर और एफसीआई ने मिलाया हाथ, सुरक्षित तकनीकों पर होगा शोध

भोपाल में ईडी की कार्रवाई, पूर्व सरकारी कर्मचारी और पत्नी की 1.64 करोड़ की संपत्ति जब्त

सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए फास्टैग नियमों में किया बड़ा बदलाव, सीधे दिव्यांगता के प्रतिशत से जोड़ी गई वैधता

एशियन गेम्स: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने तीरंदाज गणेश, स्क्वैश और सेलिंग टीमों को मेडल जीतने पर बधाई दी




