Wednesday, January 14, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशRSS का शताब्दी वर्ष: मालवा में 1 से 15 दिसंबर तक घर-घर संपर्क अभियान

RSS का शताब्दी वर्ष: मालवा में 1 से 15 दिसंबर तक घर-घर संपर्क अभियान

Post Media
News Logo
Peptech Time
29 नवंबर 2025, 11:29 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100वें वर्ष पर मालवा प्रांत में 1 से 15 दिसंबर तक विशाल घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उज्जैन महानगर की 7 नगर इकाइयों, 65 बस्तियों और 550 मोहल्लों में यह अभियान पूरा किया जाएगा, जिसमें करीब 3 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे।

संघ कार्यकर्ताओं की 3–4 सदस्यीय टोलियां, जिनमें महिला कार्यकर्ता भी होंगी, प्रत्येक घर पर जाकर संपर्क करेंगी। यह अभियान प्रदेश के 28 जिलों, 138 खंडों, 12,500+ गांवों और 7,500+ मोहल्लों में चलेगा। कार्यकर्ता परिवारों को संघ परिचय पत्रक, साहित्य, स्टीकर और भारत माता का चित्र भेंट करेंगे।

ग्रामीण और सेवा-बस्तियों में घरों पर भगवा ध्वज भी लगाया जाएगा। इस दौरान संघ के पंच-परिवर्तन संकल्प प्रत्येक परिवार तक पहुंचाए जाएंगे।

जनवरी में 1350 मंडल और 988 बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनमें संत, समाज प्रमुख और महिला वक्ता शामिल होंगे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)