Friday, February 27, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभोपाल के VIP रोड पर सड़क हादसा: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घायल की मदद की

भोपाल के VIP रोड पर सड़क हादसा: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घायल की मदद की

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 फ़रवरी 2026, 05:39 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल, जीतेन्द्र यादव। भोपाल के VIP रोड पर एक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना पूरा काफिला रोक दिया। वे अपने आवास से एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी चेतक ब्रिज के पास तेज रफ्तार कार के पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।


भीड़ और हादसे की जानकारी मिलने पर शिवराज सिंह ने तुरंत काफिला रोककर घटनास्थल पर पहुंचे। वे गाड़ी से उतरे और घायल युवक का हालचाल जाना। उन्होंने बेहतर इलाज के निर्देश देते हुए काफिले की एक गाड़ी से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान की मानवता और संवेदनशीलता की खूब सराहना की जा रही है। लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं कि कैसे एक केंद्रीय मंत्री ने VIP प्रोटोकॉल को दरकिनार कर आम नागरिक की मदद को प्राथमिकता दी।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)