रायपुर में रन बरसे: भारत की सबसे तेज 200+ रन चेज, सूर्या की वापसी धमाकेदार

PeptechTime
24 जनवरी 2026, 01:22 pm IST
PeptechTime24 जनवरी 2026, 01:22 pm IST
Advertisement
रायपुर में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 28 गेंद शेष रहते हराकर इतिहास रच दिया। 209 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने सिर्फ 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की। यह भारत की अब तक की सबसे तेज 200+ रन की सफल रन चेज रही।
ईशान किशन ने मात्र 21 गेंदों में अर्धशतक जमाकर मैच का रुख पलट दिया, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 23 पारियों के बाद फिफ्टी लगाते हुए नाबाद 82 रन बनाए। दोनों के बीच 122 रन की साझेदारी ने न्यूजीलैंड को मुकाबले से पूरी तरह बाहर कर दिया। इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने, जिनमें न्यूजीलैंड का भारत में सबसे बड़ा टी-20 स्कोर और सबसे महंगा शुरुआती स्पेल भी शामिल रहा।
