राजनगर, तुलसीदास सोनी। क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां राजनगर विधायक अरविंद पटरिया के जन्मदिन को उनके पुत्र आर्यवीर अरविंद पटरिया ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। विधायक के 46वें जन्मदिवस के अवसर पर आर्यवीर ने 46 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके साथ ही उन्होंने अनाथालय, वृद्धाश्रम और गौशाला पहुंचकर सेवा कार्य किए और जरूरतमंदों की मदद की। आर्यवीर ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर समाजसेवा से जोड़ना रहा।क्षेत्रवासियों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

