छतरपुर। नौगांव रोड स्थित छतरपुर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत मरीजों के लिए मुफ्त इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा का शुभारंभ हो गया है। अब क्षेत्र के पात्र मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज और सर्जिकल प्रक्रियाओं के लिए बड़े शहरों के महंगे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
अस्पताल के संचालक डॉ. सुनील चौरसिया, जो कि जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन हैं, ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पताल में कई प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। इसके तहत जनरल सर्जरी, अस्थि रोग एवं फ्रैक्चर से संबंधित जटिल ऑपरेशन, गुर्दे, प्रोस्टेट व मूत्र रोग से जुड़ी बीमारियों के ऑपरेशन तथा पथरी के ऑपरेशन पूरी तरह से नि:शुल्क किए जाएंगे।
यह भी पढि़ए: MP सरकार का सुपर एविएशन प्लान:350 करोड़ के जेट के बाद 225 करोड़ में खरीदा एयरबस हेलिकॉप्टर, हर 50 किमी पर बनेगा हेलिपैड
जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक एवं यूरोलॉजी से संबंधित समस्याओं से पीडि़त मरीजों का समुचित और गुणवत्तापूर्ण उपचार अब छतरपुर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया जाएगा। इस सुविधा के प्रारंभ होने से छतरपुर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से आने वाले जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।











