छतरपुर,संजय अवस्थी। मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बुधवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में जनसुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने जिले के आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके आवेदन प्राप्त किए। लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें और व्यक्तिगत समस्याएं डॉक्टर सिंह के समक्ष रखीं।
इस मौके पर उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी की। बैठक में जिले के थानों में हुई सुसाइड के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को इन मामलों की गहन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई और बैठक के दौरान छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैयसवाल, पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि मानव अधिकार आयोग आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और हर शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें तथा जनसुनवाई में आए आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

