राष्ट्रपति मुर्मू ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

PeptechTime
21 जनवरी 2026, 01:00 pm IST
PeptechTime21 जनवरी 2026, 01:00 pm IST
Advertisement
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देकर कहा कि इन राज्यों के उद्यमी और प्रतिभाशाली लोगों ने देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम के लागू होने के बाद, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर 1972 में पूर्ण राज्य बने थे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने पोस्ट किया, “मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। ये राज्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं और असाधारण प्राकृतिक सुंदरता से संपन्न हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के उद्यमी और प्रतिभाशाली लोगों ने देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा, मैं उनके निवासियों के लिए शांति और समृद्धि से भरे भविष्य की कामना करती हूं।”
