Saturday, February 28, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालफार्मेसी काउंसिल दफ्तर में बवाल: अध्यक्ष संजय जैन समेत कई पर मारपीट की FIR

फार्मेसी काउंसिल दफ्तर में बवाल: अध्यक्ष संजय जैन समेत कई पर मारपीट की FIR

Post Media
News Logo
PeptechTime
29 नवंबर 2025, 10:40 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल के फार्मेसी काउंसिल ऑफिस में युवक के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। हबीबगंज थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर अध्यक्ष संजय जैन सहित अन्य पर मारपीट की FIR दर्ज की है। वहीं काउंसिल कर्मचारी की शिकायत पर पीड़ित युवक तुषार सोनारे पर भी शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वीडियो में तुषार रोते हुए आरोप लगाता दिखा कि अधिकारियों ने उसे घसीटकर अंदर ले जाकर प्राइवेट पार्ट पर भी मारपीट की, जिससे ब्लीडिंग होने लगी। उसका कहना था कि वह एक महीने से डिजिटल साइन के लिए चक्कर काट रहा था और गार्ड ने उसे जबरदस्ती धक्का देकर गिरा दिया, जिसके बाद पूरा स्टाफ उस पर टूट पड़ा।

इसी दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।

दूसरी तरफ अध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि युवक ने पहले गार्ड को मारा, जिससे उसका सिर फट गया और काउंसिल के काम में बाधा आई। इसलिए युवक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस-FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)