बेंगलुरु। बेंगलुरु में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण, जबरन नशीला पदार्थ पिलाने और दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस गंभीर घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से 7 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि यह घटना नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। साथ ही यह भी स्पष्ट करती है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है।
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कर्नाटक के डीजीपी को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि इस मामले की तेज और निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए तथा जल्द से जल्द भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विस्तृत आरोपपत्र दाखिल किया जाए।
आयोग ने यह भी कहा है कि जांच के दौरान फोरेंसिक, मेडिकल और डिजिटल साक्ष्यों को पूरी सावधानी और वैज्ञानिक तरीके से एकत्र किया जाए, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सबूत की अनदेखी न हो।
इसके अलावा, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पीड़ित बच्ची और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें मुआवजा, कानूनी सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। आयोग ने संवेदनशील और कमजोर क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
एनसीडब्ल्यू ने स्पष्ट किया है कि वह इस पूरे मामले की लगातार निगरानी करेगा, ताकि पीड़ित बच्ची को समय पर न्याय मिल सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।
आयोग ने कर्नाटक पुलिस से इस मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) 7 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही, महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की हेल्पलाइन 14490 की भी जानकारी साझा की गई है।
बेंगलुरु में 14 वर्षीय बच्ची के अपहरण-रेप मामले पर एनसीडब्ल्यू सख्त, कर्नाटक के डीजीपी से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
00:00/02:54

Saurabh Shukla
28 जुलाई 2026, 02:39 pm IST
Saurabh Shukla28 जुलाई 2026, 02:39 pm IST
Latest News

एआई को लेकर आशीष विद्यार्थी बोले- नई चीज को सीखना और उसे फायदे के लिए इस्तेमाल करना जरूरी

करीब दस साल बाद अनंत महादेवन के साथ फिर मंच पर लौटे राकेश बेदी, 'लास्ट ओवर' में क्रिकेट के साथ दिखेगा रिश्तों का रंग

उत्तर कोरिया ने उन्नत 240 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया

एनएसई आईपीओ की लिस्टिंग अपेक्षानुसार रही, निवेशकों को हुआ मुनाफा: सीईओ आशीष चौहान

पहला टेस्ट: विशाल लक्ष्य से सामने लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत-ए की पकड़ में मुकाबला

सफलताओं को हमेशा याद रखूंगा, नाकामियों को भी खुले दिल से स्वीकार किया : गौतम गंभीर

मानवाधिकार संगठनों की बांग्लादेश से 'साइबर लॉ ड्राफ्ट' वापस लेने की अपील

आईजीपीएल में शिव कपूर तीन-शॉट से आगे; दिल्ली और गोवा संयुक्त रूप से टॉप पर

गौरी प्रधान ने मनाई पहली छठ पूजा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के सेट से शेयर की तस्वीरें




