भोपाल के बड़े तालाब पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन का बड़ा बयान

Advertisement
भोपाल,जीतेन्द्र यादव। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले बड़े तालाब (अपर लेक) पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम सक्रिय हो गया है। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में नगर निगम जिला प्रशासन के पूर्ण सहयोग से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भोपाल शहर को और अधिक खूबसूरत बनाने में जो भी संभव सहयोग होगा, वह किया जाएगा।
कमिश्नर ने स्ट्रीट डॉग्स के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने बताया कि शहर में तीन डॉग सेंटर संचालित हो रहे हैं और स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज हो गई है और विभिन्न स्तरों पर चर्चा हो रही है। नगर निगम का यह रुख तालाब की सुरक्षा और शहर की सौंदर्यता को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
