मंदसौर,ललित शंकर धाकड़ । डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता ने कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंडित नेहरू ने डॉ. अंबेडकर को दो बार चुनाव में हरवाया और उनकी राजनीतिक प्रगति में बाधा डाली।
सांसद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डॉ. अंबेडकर को आगे बढ़ने से रोका और उनके योगदान का उचित सम्मान नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि 1952 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने साजिश रचकर बाबासाहेब को हराया था।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व, जो संविधान निर्माता और दलित समाज के प्रेरणास्रोत हैं, उन्हें कांग्रेस द्वारा राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की गई।
यह बयान आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

