खजुराहो,तुलसीदास सोनी। राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया का जन्मदिवस क्षेत्र में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छतरपुर एवं राजनगर स्थित उनके निवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे, जहां उन्हें मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।


शाम के समय विधायक पटेरिया ने मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।


इस अवसर पर नगर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विधायक को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।