नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उप चुनाव के लिए रविवार सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान 6.98 लाख मतदाता 580 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 51 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। इनमें 26 महिला उम्मीदवार हैं। वोटों की गिनती बुधवार 3 दिसंबर को होगी।
मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक-आधारित, सुलभ और निर्बाध बनाने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। प्रत्येक वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र और एक पिंक बूथ (महिला संचालित बूथ) स्थापित किया गया है।
एमसीडी के कई पार्षदों ने इसी वर्ष फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई थी और इनमें से कुछ पार्षद विधायक बन गए। चुनावी जीत के बाद उन्होंने नगर निगम के पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्षदों के इस्तीफा देने से खाली हुए वार्डों के लिए उप चुनाव हो रहे हैं।इन सीटों पर मुख्य रूप से भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है।
जिन वार्डों में उप चुनाव हो रहे हैं उनमें मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। इनमें से 9 वार्डों में भाजपा और 3 वार्डों में आम आदमी पार्टी के पार्षद थे।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

टीवीके सरकार को कोई खतरा नहीं : थोल थिरुमावलवन

जम्मू-कश्मीर : जेल सुरक्षा और कैदी कल्याण पर समीक्षा बैठक, एलजी ने की अध्यक्षता

दूसरा टेस्ट : आमिर जांगू बने 'संकटमोचक', शुरुआती झटकों के बाद बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज ने की शानदार वापसी

पंजाब सरकार के कर्मचारियों ने डीए में बढ़ोतरी को किया खारिज; 13 नवंबर से शुरू होगा आंदोलन

दो उइगर पुरुषों को चीन न भेजे थाईलैंड, मानवाधिकार संगठन ने किया आग्रह

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.09 लाख करोड़ रुपए का कर हस्तांतरण अग्रिम रूप से किया जारी

भारत-श्रीलंका के पहले वनडे मैच का बदला वेन्यू, नई दिल्ली की जगह अब विशाखापट्टनम में खेला जाएगा मुकाबला

मेघालय में छात्रों को 400 करोड़ की छात्रवृत्ति, एसएचजी सहायता बढ़कर 1,400 करोड़ पहुंची : सीएम संगमा

केंद्र ने जन्म से ही पात्र दिव्यांग बच्चों के लिए खोला पेंशन का रास्ता, राशि भी बढ़ाई : पीएम मोदी





