सतना,अंबिका केशरी। जिले के मोरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेमी युगल ने एक ही फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों के शव गांव के उसरहा हार स्थित एक नीम के पेड़ पर लटके मिले, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटे पाल की पुत्री अंजली पाल बीते 29-30 मार्च की रात करीब 1:30 बजे घर से बिना बताए गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। 30 मार्च की रात करीब 9 बजे गांव के उसरहा हार में एक पेड़ पर अंजली पाल और रामभजन गोंड के शव एक ही फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसे उनके परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे। परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि उन्हें इस संबंध पर आपत्ति थी, हालांकि किसी अन्य प्रकार के शक या संदेह से इनकार किया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना कर रही है। थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि मामले की विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मेघालय में छात्रों को 400 करोड़ की छात्रवृत्ति, एसएचजी सहायता बढ़कर 1,400 करोड़ पहुंची : सीएम संगमा

केंद्र ने जन्म से ही पात्र दिव्यांग बच्चों के लिए खोला पेंशन का रास्ता, राशि भी बढ़ाई : पीएम मोदी

आलिया भट्ट ने शेयर की रणबीर कपूर और राहा की प्यारी तस्वीरें, 'रामायण' के लिए पति पर जताया गर्व

बांग्लादेश में खसरा वैक्सीन की खरीद और वितरण में गड़बड़ी की होगी जांच

ईरान के आईआरजीसी का दावा, होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों में लगी आग

राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड' समारोह का समय बदला, 7 नवंबर से सुबह 8 बजे होगा आयोजन

हम चाहते हैं कि भारत 'वर्ल्ड क्लास प्लेयर' भी दे और 'वर्ल्ड क्लास स्पोर्टस इक्विपमेंट' भी बनाए: पीएम मोदी

अहमदाबाद में कांची शंकराचार्य से मिले सीएम भूपेंद्र पटेल, पूर्णाहुति हवन में लिया आशीर्वाद

यादों में ठाकुर बलदेव सिंह : 'शोले' में गब्बर बनने की चाहत, रमेश सिप्पी के सामने बिखेरे बाल और काले कर लिए थे दांत






