छतरपुर । वन परिक्षेत्र छतरपुर टीम ने लाखों की खेर की लकड़ी से भरा एक ट्रक मातगुवां के पास पकडक़र मामला पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार मुख्य वन संरक्षक नरेश यादव एवं वनमण्डलाधिकारी ऋषि मिश्रा के निर्देशन एवं एसडीओ कार्तिक नायक के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी छतरपुर बुद्ध सेन कोल के हमराह वन स्टाफ के द्वारा सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर मातगुवां वन अवरोध जांच नाका पर एक ट्रक क्रमांक एमपी07 एचबी 1516 को रोककर जांच की गई तो ट्रक में अवैध खैर लकड़ी छिली हुई टुकड़ों में भरी हुई पाई गई। मौके पर वाहन में लकड़ी से संबंधित कोई भी कागजात नहीं पाए गए। एसडीओ कार्तिक नायक ने बताया कि लकड़ी की बाजार मूल्य की कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गयी है। खैर लकड़ी के अवैध परिवहन करने के चलते ट्रक को मय खैर लकड़ी के जप्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 942/12 दिनांक 25/05/2026 पंजीबद्ध किया गया। ट्रक को वन परिक्षेत्र छतरपुर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त जप्ती की कार्यवाही में बुद्ध सेन कोल वन परिक्षेत्र अधिकारी छतरपुर,परिक्षेत्र सहायक ईशानगर जलज मिश्रा, डालचंद्र अहिरवार वनपाल, विश्वनाथ पटेल वनपाल, राजकुमार प्रजापति वनरक्षक, देवेंद्र अहिरवार वनरक्षक, पवन कुमार शर्मा वनरक्षक, शेख वसीम वनरक्षक, धर्मेंद्र पटेल वनरक्षक, राकेश कुशवाहा शा. वा.चा., प्रमोद अवस्थी शा.वा.चा. शामिल रहे।
लाखों की खेर से लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, मामला दर्ज
00:00/02:00

Saurabh Shukla
1 सितंबर 2026, 09:16 pm IST
Saurabh Shukla1 सितंबर 2026, 09:16 pm IST
Latest News

एशियाई खेलों में पुरुषों की मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर सावन बरवाल को बधाई: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा: संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर

एशियन गेम्स: ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद कोच रवींद्र ने कहा, 'थाईलैंड में कबड्डी लोकप्रिय हो रही है'

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर राष्ट्रीय नियंत्रण का समर्थन किया

एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब

यश चोपड़ा : रोमांटिक फिल्मों के 'बादशाह', कई कलाकारों को बनाया सुपरस्टार

भारत के खिलाफ उनके घर में खेलना हमेशा एक चुनौती होती है: शाई होप

चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के लिए नई उम्मीद तय करें

एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं




