हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपति काे कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत बेहद गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव का रहने वाला कबीरा बाबा (47) पत्नी शहाना (37) के साथ स्कूटी से मौदहा जा रहा था। कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में नारायच स्थित किसान पेट्रोलपंप के पास कबरई से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कुटी में टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरकर दंपति घायल हाे गये। पुलिस ने घायलों को तत्काल मौदहा के सरकारी अस्पताल भेजा, जहां डाॅक्टरों ने शहाना को मृत घोषित कर दिया। उनके पति की हालत गंभीर हाेने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनाें की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरागत तरीके से दीपोत्सव की शुरुआत, बाबा महाकाल का भांग से भव्य शृंगार

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

मुख्यमंत्री योगी की अपील : इस धनतेरस ओडीओपी उत्पादों को बनाएं उपहार, मनाएं 'लोकल वाली दिवाली'

भारतीय-अमेरिकी वकील हरमीत ढिल्लों ने अमेरिकी न्याय विभाग से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुनाव से पहले ही लिया था फैसला

डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स ने युद्ध खत्म करने के लिए बनाई वोटिंग की योजना

धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

जितेंद्र सिंह को जन्मदिन पर गडकरी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना





