इंडिगो एयरलाइंस 21 अप्रैल से 30 जून तक हफ्ते में तीन दिन होगी संचालित

Advertisement
खजुराहो, राजीव शुक्ला । पर्यटन नगरी खजुराहो में फिलहाल दिल्ली से खजुराहो, खजुराहो से बनारस और फिर बनारस से खजुराहो तथा खजुराहो से दिल्ली के लिए इंडिगो अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है ,लेकिन उनकी यह सेवाएं 28 मार्च को समाप्त हो जाएगी, तथा 29 मार्च से 20 अप्रैल तक खजुराहो से यह सेवा बंद कि जा रही है लेकिन इस वर्ष गर्मियों में भी इंडिगो एयरलाइंस 180 सीटर एअरबस 21 अप्रैल से 30 जून तक हफ्ते में तीन दिन यानि सोमवार, मंगलवार और शनिवार को दोपहर 12:15 पर खजुराहो आएगी और 12:45 पर खजुराहो से दिल्ली के लिए रवाना होगी ।
यह हवाई सेवा खजुराहो- दिल्ली और दिल्ली - खजुराहो रहेगी , उक्त यह जानकारी खजुराहो एयरपोर्ट निदेशक संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी अक्टूबर माह से इंडिगो की सेवाएं प्रतिदिन पूर्व की तरह संचालित होगी , खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि 30 जून के बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर में भी हवाई सेवाएं जारी रहे इस हेतु वह प्रयास करेंगे तथा पर्यटन के दृष्टिकोण से खजुराहो की कनेक्टिविटी आने वाले समय में और भी बेहतर हो इस हेतु वह एक बार पुनः दिल्ली में उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर प्रयास करेंगे ।
