मुंबई। वैश्विक बाजारों में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 78 अंक की मामूली गिरावट के साथ 83,235.55 और निफ्टी 56 अंक की कमजोरी के साथ 25,586 पर था।
शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में ऑयल एवं गैस, निजी बैंक, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदारी थी। वहीं, आईटी, फार्मा, हेल्थकेयर, मीडिया, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल और पीएसई सूचकांक में दबाव था।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवली देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 315 अंक या 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,201 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 193 अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,790 पर था।
सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बीईएल, एशियन पेंट्स, इटरनल, इंडिगो और ट्रेंट लूजर्स थे।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से सुबह 10 बजे किया जाएगा। निवेशकों का फोकस इस फैसले पर निगाहें होंगी।
जानकारों के मुताबिक, आरबीआई फरवरी एमपीसी में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रख सकता है। साथ ही, जीडीपी और महंगाई के अनुमान को भी यथावत रख सकता है। हालांकि, ईयू और अमेरिका से ट्रेड डील के बाद केंद्रीय बैंक की टिप्पणी अहम होगी।
इससे पहले आरबीआई ने दिसंबर में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कमी की थी।
ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि बैंकॉक हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना करीब एक प्रतिशत और चांदी करीब 5 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।
भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आरबीआई एमपीसी के ऐलान पर निवेशकों का फोकस
00:00/02:49

Saurabh Shukla
17 सितंबर 2026, 07:49 am IST
Saurabh Shukla17 सितंबर 2026, 07:49 am IST
Latest News

यूएन में भारत ने उठाया पीओके में बिगड़ते हालात का मुद्दा, कहा- जून से हो रही नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी

प्रशांत द्वीप देशों के लिए भारत का मेगा प्लान: एफआईपीआईसी बैठक में जयशंकर ने गिनाए भारत के प्रोजेक्ट

एशियन गेम्स: चीन की महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने लगातार 14वीं बार खिताब जीता

असम ने 2031 तक 4,000 एमबीबीएस सीटों का लक्ष्य रखा है: मुख्यमंत्री सरमा

गहरे दबाव के असर से ओडिशा में भारी बारिश जारी, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

आइसलैंड भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और कंधे से कंधा मिलाकर चलता है : राजदूत होस्कुल्डसन

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया जुर्माना

दवाओं की कीमतों में करोड़ों का खेल, नामचीन अस्पताल भी भागीदार : जसवंत पटेल



