Thursday, December 4, 2025

LOGO

BREAKING NEWS
खेल समाचारक्रिकेटIND vs SA: 350 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका, दूसरे ओवर में गवाए 2 विकेट, रिकेल्टन और डी कॉक आउट

ADVERTISEMENT

IND vs SA: 350 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका, दूसरे ओवर में गवाए 2 विकेट, रिकेल्टन और डी कॉक आउट

Post Media

मैच के दौरान रन लेते हुए विराट-रोहित

News Logo
Peptech Time
30 नवंबर 2025, 07:46 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/X
Copy Link

Advertisement

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। रांची वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 350 रन का विशाल लक्ष्य दिया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 52वां शतक लगाते हुए सचिन तेंदुलकर (51 शतक–टेस्ट) को पीछे छोड़ दिया और एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत हुई। हर्षित राणा ने अपने पहले ओवर में ही दो विकेट चटकाए, रायन रिकेल्टन को बोल्ड किया और क्विंटन डी कॉक को कॉट बिहाइंड कराया।


यह सीरीज भारत के लिए खास इसलिए है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की नौ महीने बाद घरेलू मैदान पर वापसी हो रही है। दोनों दिग्गज फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेलने के बाद टेस्ट और टी-20 से रिटायर हो चुके थे। उनकी वापसी से भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप और मजबूत नजर आ रही है। कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं, क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हैं।


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत को 2-0 से बुरी तरह हराया था। अब वनडे में भारत बदला लेने को बेताब है। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कागिसो रबाडा और लुंगी नगिड़ी पर नजरें टिकी हैं। स्टेडियम में दर्शकों का जोरदार स्वागत और तालियां गूंज रही हैं। दूसरा वनडे 3 दिसंबर को लखनऊ में और तीसरा 7 दिसंबर को मुंबई में होगा। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का भी हिस्सा है।

30 नवंबर 2025 को 12:40 pm बजे

दूसरे ओवर में हर्षित राणा का कहर, साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई

भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट के दूसरे इनिंग में टीम इंडिया ने तेज शुरुआत की। 350 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 1.3 ओवर में ही दो विकेट खो दिए। हर्षित राणा ने अपने पहले ही ओवर में रिकेल्टन को बोल्ड किया और अगली ही गेंद पर क्विंटन डी कॉक को कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। साउथ अफ्रीका ने 7 रन पर दो विकेट गंवा दिए। मार्करम और ब्रीट्जकी क्रीज पर मौजूद हैं।

30 नवंबर 2025 को 11:36 am बजे

IND vs SA: 350 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका, दूसरे ओवर में गवाए 2 विकेट, रिकेल्टन और डी कॉक आउट

भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी जारी रखते हुए 45वें ओवर में टीम का स्कोर 300 पार कर लिया। रवींद्र जडेजा ने नांद्रे बर्गर की ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर यह माइलस्टोन पूरा कराया। टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

30 नवंबर 2025 को 11:36 am बजे

कोहली की शानदार पारी का अंत, 135 रन बनाकर आउट

भारतीय पारी का सबसे बड़ा स्तंभ रहे विराट कोहली 135 रन बनाकर 43वें ओवर में आउट हो गए। नांद्रे बर्गर की गेंद पर कोहली बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन टाइमिंग चूक गई। गेंद हवा में उछली और रायन रिकेल्टन ने आगे डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया।

30 नवंबर 2025 को 11:18 am बजे

कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 83 शतक

Cricket

विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 83 शतकों का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इसके साथ वे दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में अपनी बादशाहत और मजबूत कर चुके हैं।

30 नवंबर 2025 को 11:07 am बजे

कोहली का तूफान… एक ओवर में लगातार चार बाउंड्री, 21 रन लूटे

Cricket

भारत की पारी में विराट कोहली ने धमाकेदार अंदाज दिखाते हुए प्रनेलन सुब्रायन के 39वें ओवर में लगातार चार बाउंड्री जमा दीं। तीसरी गेंद पर चौका, चौथी और पांचवीं पर बैक-टू-बैक छक्के, और आखिरी गेंद पर फिर चौका… कुल 21 रन निकल गए। इसी ओवर में टीम इंडिया ने 250 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।

30 नवंबर 2025 को 11:06 am बजे

कोहली का जादू… शतक के बाद सिक्योरिटी तोड़कर फैन मैदान में घुसा, पैरों में गिरा

विराट कोहली का शतक पूरा होते ही स्टेडियम में उत्साह चरम पर पहुंच गया। इसी दौरान एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुस आया और कोहली के पैर छू लिए। अचानक हुई इस हरकत से सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए और फैन को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया।

30 नवंबर 2025 को 10:58 am बजे

कोहली का कमाल: 38वें ओवर में पूरा किया वनडे करियर का 52वां शतक

Cricket

विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 38वें ओवर में मार्को यानसन की पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया। कोहली ने शानदार टाइमिंग और संयम दिखाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

30 नवंबर 2025 को 10:22 am बजे

भारत ने 200 रन का आंकड़ा छुआ, वॉशिंगटन सुंदर हुए आउट

भारत ने 31वें ओवर में स्कोर 200 पार कर लिया। वॉशिंगटन सुंदर ने ओटनिल बार्टमैन की दूसरी गेंद पर दो रन लेकर टीम को 200 तक पहुँचाया, लेकिन अगली ही गेंद पर मिड-ऑफ में कॉर्बिन बॉश को कैच दे बैठे। सुंदर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

30 नवंबर 2025 को 10:05 am बजे

ब्रेविस का धमाकेदार फ्लाइंग कैच, गायकवाड़ सिर्फ 8 रन पर आउट

इंडिया की पारी में डेवाल्ड ब्रेविस ने गजब का एक फ्लाइंग कैच पकड़ा। ओटनिल बार्टमैन की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ब्रेविस के इस शानदार कैच ने दर्शकों को भी चौंका दिया।

30 नवंबर 2025 को 09:54 am बजे

रोहित शर्मा 57 रन पर आउट, 136 रन की साझेदारी टूटी

भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा, जब रोहित शर्मा 51 गेंद पर 57 रन बनाकर मार्को यानसन की गेंद पर LBW आउट हो गए।
उनके आउट होते ही रोहित-कोहली की 136 रन की दमदार साझेदारी भी टूट गई।

30 नवंबर 2025 को 09:35 am बजे

रोहित शर्मा बने वनडे के छक्कों के सम्राट

Cricket

20वें ओवर में प्रनेलन सुब्रायन की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते ही रोहित शर्मा ने शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। हिटमैन अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं, अफरीदी के 351 छक्कों को पीछे छोड़ते हुए। टीम इंडिया के कप्तान ने इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया है।

30 नवंबर 2025 को 09:25 am बजे

दो गगनचुंबी छक्कों से कोहली की धमाकेदार फिफ्टी

Cricket

18वें ओवर में विराट कोहली ने कॉर्बिन बॉश पर लगातार दो छक्के जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनके वनडे करियर की 76वीं हाफ सेंचुरी है। स्टाइलिश शॉट्स के साथ कोहली ने एक बार फिर टीम इंडिया की पारी को मजबूत आधार दिया।

30 नवंबर 2025 को 09:22 am बजे

रोहित–कोहली का कमाल, लगातार दूसरी बार शतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 17वें ओवर में दूसरे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी पूरी की। यह दोनों दिग्गजों की लगातार दूसरी मैच में 100+ रन की पार्टनरशिप है। इससे पहले सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दोनों ने मिलकर सेंचुरी स्टैंड बनाया था। टीम इंडिया को एक और मजबूत शुरुआत दिलाने का श्रेय इस क्लासिक जोड़ी को जाता है।

30 नवंबर 2025 को 09:21 am बजे

रोहित ने रचा इतिहास, अफरीदी की बराबरी की—वनडे में अब 351 छक्के

रोहित शर्मा ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक और लंबा छक्का लगाकर वनडे में अपने 351 सिक्स पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
रोहित ने यह उपलब्धि अफरीदी से कम पारियों में हासिल करते हुए अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी का दम फिर दिखाया।

30 नवंबर 2025 को 09:21 am बजे

वनडे में रोहित शर्मा के 350 छक्के पूरे, दुनिया में दूसरे बल्लेबाज़ बने

भारत-पाक मुकाबले में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। 15वें ओवर की पहली गेंद पर लगाए सिक्स के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 350 छक्कों का आंकड़ा छू लिया। रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज़ बने हैं। उनसे पहले सिर्फ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ही 350+ सिक्स लगा पाए थे।

30 नवंबर 2025 को 09:20 am बजे

रोहित–कोहली की तूफानी साझेदारी, पावरप्ले में भारत 80/1

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। पावरप्ले के 10 ओवर में टीम ने 80/1 रन बना लिए। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। वहीं यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हुए।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)