Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशपन्नाहिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज से की गई आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील

हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज से की गई आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील

Post Media
News Logo
Peptech Time
31 जनवरी 2026, 10:37 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

पवई, सतीश कुमार विश्वकर्मा। संघ शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में गुरुवार को तहसील प्रांगण शाहनगर में दोपहर 2 बजे से एक भव्य एवं विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस विराट आयोजन में सर्व समाज के हजारों हिंदूजन उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। पूरा तहसील प्रांगण जय श्री राम के जयघोष और भक्ति के वातावरण से सराबोर दिखाई दिया।


कार्यक्रम में विशेष रूप से वृंदावन धाम से पधारे संत अशोक शास्त्री का सान्निध्य प्राप्त हुआ। वहीं बागेश्वर धाम की प्रिय शिष्या शक्ति दुबे ने अपने सुमधुर भजन-कीर्तन से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। विशिष्ट महिला अतिथि के रूप में ग्राम बिसानी की सरपंच श्रीमती शशिकला सियाराम चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन, भूमि पूजन एवं गौ पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से सम्मेलन की विधिवत शुरुआत हुई। मंच से संतों, अतिथियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और हिंदू समाज में संस्कार, संगठन एवं समरसता पर बल दिया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रांत मंत्री राहुल जी ने उपस्थित हिंदू समाज से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।


सम्मेलन के दौरान समाज में विशेष योगदान देने वाले सभी समाज प्रमुखों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में दामोदर प्रसाद तिवारी (शाहनगर), विजय चौधरी (सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी, पुरैना), के.बी. अग्रवाल (शाहनगर), रामबहोरी कुररिया (रामपुर खजुरी), उदयभान सिंह (श्यामगिरी), रतीराम साहू (सुडौर), डॉ. रघुवीर सिंह राठौर (खमतरा), अमितदास (पुरैना), कट्टी आदिवासी (बिसानी), लालजी यादव (सर्रा), कब्बा बाल्मीकि (शाहनगर) एवं सियाराम वर्मन शामिल रहे।


कार्यक्रम के समापन से पूर्व भारत माता की आरती उतारी गई, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। सम्मेलन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं अत्यंत सफल रहा। विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका रामलखन तिवारी, सुरेंद्र सिंह, ब्रजेश यादव, दिलीप प्रजापति, आशीष खरे, योगेंद्र चौबे, अखिलेश मिश्रा, दीपक शर्मा, विनोद पाठक, लल्लू दुबे, जितेन्द्र दुबे, राजकमल पांडे, राहुल नामदेव, मलखान सिंह, मनोज जैन, वीरेंद्र चौहान, अशोक सोनी, जीतेन्द्र दुबे एवं मोनू चौबे, भारत गुप्ता की रही।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)