Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहवन चौकी से हथियार और शासकीय दस्तावेज लूट ले गए शिकारी

वन चौकी से हथियार और शासकीय दस्तावेज लूट ले गए शिकारी

Post Media
News Logo
PeptechTime
29 दिसंबर 2025, 08:15 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

दमोह। दमोह वन मंडल के सीग्रामपुर वन परिक्षेत्र क्षेत्र की सुरेखा बीट में वन विभाग ने शिकारियों को पकड़ा था। जिनके पास से बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद किए थे। जब बनकर्मी शिकारियों को अपने साथ चौकी में लेकर आए और कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान शिकारी के परिजन चौकी में पहुंच गए और वन कर्मियों को धमकाते हुए जप्त की हुई बंदूक, कारतूस व शासकीय दस्तावेज लूट ले गए। तत्काल ही कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद जबेरा थाना पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है।


जानकारी देते हुए सिंग्रामपुर रेंजर मनीष पटेल ने बताया की 26 और 27 दिसंबर की दरमियानी रात वनरक्षक विकास जाटव व अन्य बीत गार्ड जंगल में गश्ती पर चल रहे थे। इसी दौरान वन परीक्षेत्र की सुरेखा बीट में जबलपुर पासिंग थार गाड़ी मिली। जब वन कर्मियों ने उन्हें रोका तो गाड़ी के अंदर 12 बोर की बंदूक, 11 जिंदा कारतूस, एक चला हुआ कारतूस दो चाकू मिले। गाड़ी में तीन लोग सवार थे जिसमें कुसमी मानगढ़ निवासी छोटू खान व दो अन्य लोग थे। वन कर्मी इन्हें पकड़ कर चौकी में लेकर आए और मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।


इसी दौरान छोटू खान का पिता बाबर खान अपने तीन साथियों के साथ चौकी में पहुंचा और देर रात बनकर्मियों को धमकाते हुए शासकीय दस्तावेज लूट लिए। साथ ही जो हथियार उन्होंने बरामद किए थे वह भी आरोपी छुड़ाकर ले गए। आरोपियों से जो थार गाड़ी जप्त की गई थी उसकी चाबी बनकर्मियों के पास होने के चलते वह गाड़ी अपने साथ नहीं ले जा पाए। रेंजर पटेल ने बताया कि उन्होंने तत्काल ही वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे सहित वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी। साथ ही जबेरा पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)