छतरपुर। सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी श्री केशव सिंधी की सुपुत्री हिमांशी ने कक्षा 12वीं (कॉमर्स संकाय, अंग्रेजी माध्यम) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, छतरपुर से 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में कॉमर्स संकाय में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के गुरुजनों, माता-पिता तथा ट्यूशन शिक्षक श्रीकांत तोलानी जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद रहा।
हिमांशी की इस सफलता पर सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

