छतरपुर,शिवम सोनी। शहर में इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद सड़क पर मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना मऊदरवाजे के पास रात के समय की है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को मारते-पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। हालांकि किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन विवाद कुछ समय तक चलता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच की बात कही जा रही है।