छतरपुर| छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बस स्टैंड के समीप हुई, जहां टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल बमीठा पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, इमलया निवासी भगवान दास कुशवाहा (28) मजदूरी के लिए साइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में भगवान दास के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं मोटरसाइकिल सवार दिनेश आदिवासी, निवासी शांतिनगर कॉलोनी बमीठा, भी इस दुर्घटना में घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें District Hospital Chhatarpur रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

