Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशगुजरात के मोरबी में अमित शाह का बयान: तमिलनाडु और बंगाल में भी बनेगी BJP–NDA सरकार

गुजरात के मोरबी में अमित शाह का बयान: तमिलनाडु और बंगाल में भी बनेगी BJP–NDA सरकार

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 नवंबर 2025, 09:14 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

गुजरात के मोरबी में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की उपस्थिति में नए भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आने वाले समय में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा–एनडीए की सरकार बनेगी।

शाह ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान कई राजनीतिक विश्लेषकों ने भाजपा–एनडीए को कमजोर माना था, लेकिन जनता ने भारी बहुमत देकर एनडीए की सरकार बनाई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आज देश में सबसे अधिक विधायक, सांसद, पार्षद और पंचायत प्रतिनिधियों वाली पार्टी है।

मोरबी की प्रगति की बात करते हुए शाह ने बताया कि माछू जलप्रलय के बाद जिले ने मजबूत पुनर्निर्माण किया है और अब यह विश्व स्तर पर सिरेमिक इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि मोरबी को नगर निगम बनाने का निर्णय विकास की गति और तेज करेगा।

नए भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री कक्ष, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीडिया रूम, युवा और महिला मोर्चा कार्यालय, लाइब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाएं बनाई गई हैं। कार्यालय का निर्माण 2020 में शुरू होकर 2025 में पूरा हुआ।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)