छतरपुर,शिवाकांत मिश्रा । जिले के पहाड़गांव में धार्मिक आस्था का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। श्री श्री अनंत श्री पंच कुण्डात्मक श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन आगामी 19 अप्रैल से शुरू होकर 23 अप्रैल 2026 तक धूमधाम से किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत पहले दिन प्रायश्चित स्नान, जल यात्रा, मंडप प्रवेश, गौरी गणेश पूजन, कलश स्थापना और अन्नाधिवास जैसे धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके बाद 23 अप्रैल को देवालय संस्कार, मूर्ति न्यास, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन किटा खेड़ा भिटाई आश्रम, पहाड़गांव में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में यज्ञाचार्य पं. देवेंद्र मिश्रा (मुन्ना महाराज) की प्रमुख भूमिका रहेगी, वहीं यह आयोजन पूर्व विधायक जुझार सिंह जूदेव बुंदेला एवं उनकी पुत्री पूर्व विधायक आशा रानी जी के नेतृत्व में संपन्न होगी।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

