छतरपुर,विनोद मिश्रा। छतरपुर में वैशाख शुक्ल अष्टमी के पावन अवसर पर मां पीताम्बरा देवी (बगलामुखी जयंती) का प्रकटोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सटई रोड स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य श्रृंगार और हल्दी हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पुजारी बृजेश महाराज ने बताया कि मां की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस अवसर पर खनिज देव चौहान द्वारा आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। मंदिर में पीले वस्त्र, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर विशेष आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और पूरा परिसर “जय मां पीताम्बरा” के जयघोष से गूंज उठा।
छतरपुर में मां पीताम्बरा प्रकटोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु
00:00/01:19

Saurabh Shukla
18 सितंबर 2026, 04:49 pm IST
Saurabh Shukla18 सितंबर 2026, 04:49 pm IST
Latest News

आईआरडीएआई ने कमीशन पर कैप का दिया प्रस्ताव, इश्योरेंस स्टॉक्स में भारी गिरावट

ब्रेक्सिट के एक दशक बाद ईयू में वापसी की बहस तेज, टोनी ब्लेयर ने 10 साल का रोडमैप सुझाया

साहिल वाकोडे मौत मामला: आईआईटी बॉम्बे ने मांगी माफी, कहा-जांच से पहले बयान देना गलत

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का विजय रथ जारी, चीनी ताइपे को हराया

'जब दूसरे बातें कर रहे थे, मैंने काम किया', ट्रंप के संदेश की राजदूत सर्जियो गोर ने की प्रशंसा

पितृ पक्ष से पहले त्रिवेणी संगम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पिंड दान-तर्पण के लिए खास इंतजाम

वीजा नियम उल्लंघन मामले में नेपाल की कार्रवाई, 88 चीनी नागरिकों को वापस भेजना शुरू किया

'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन, जीशान अय्यूब ने कश्मीरियों को किया समर्पित

गढ़वाल हिमालय में स्थित सिद्ध पीठ मां सुरकंडा देवी धाम, हर साल मनता है गंगा दशहरा उत्सव




