नई दिल्ली। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने भारत और पाकिस्तान के 117 नागरिकों द्वारा दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को लिखे गए पत्र, द्वारका-वसंत कुंज छह लेन भूमिगत सुरंग परियोजना और राम मंदिर चढ़ावा मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी।
भारत और पाकिस्तान की 117 प्रमुख हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को संयुक्त चिट्ठी लिखकर दोनों देशों के बीच टकराव की बजाय संवाद का रास्ता चुनने की अपील की है। पत्र में दक्षिण एशिया में शांति और विकास के माहौल बनाने पर जोर दिया गया है। इस पत्र पर भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और आरजेडी सांसद मनोज झा सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं। पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी समेत 56 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि यह कांग्रेस की भारत पर मानसिकता है, हमेशा दुश्मन के साथ खड़े होते हैं। फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती कांग्रेस में से ही निकली पार्टियां हैं, ये तो मौत के सौदागर हैं। और जो पाकिस्तान के लोगों का नाम लिया, वो तो जम्मू कश्मीर में इनके हाथ तो खून से रंगे हुए हैं। ये अमन और पीस कहां से इनके दिमाग में आ गया। क्या इनको जम्मू कश्मीर में जो तबाही से, बर्बादी से, बंद काल से, खून-खराबे से, यतीम बनने से क्या इनको ईज नहीं लग रहा है?
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ये क्या चाहते हैं कि पाकिस्तान जैसे देश जिसका अपना स्टैंड कोई नहीं है, जिसने हमारे साथ ही आजादी ली, उसका इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनाया। उसने दरिंदगी करी, हमारे अंदर खून-खराबा करा, पहलगाम जैसे अटैक, दरिंदगी दुनिया में मिसाल नहीं मिलती है। क्या बातचीत और गोली इकट्ठी कैसे चलेगी? चल सकती है क्या? क्या पानी और खून इकट्ठा चलेगा? कहीं दुनिया में चलता है? हमारी सेनाओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान को सबक सिखाया। जम्मू कश्मीर का इलाका जो पाकिस्तान के पास नाजायज कब्जे में है, पाकिस्तान उसको वहां लोगों से जुल्म मत करे और उसको खाली करे ताकि वो अमन की और पीस की और भारत के साथ बाकी स्टेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जम्मू कश्मीर ऊंचाइयों, बुलंदियों की तरफ बढ़े।
द्वारका-वसंत कुंज छह लेन भूमिगत सुरंग परियोजना पर उन्होंने कहा कि जब से पीएम मोदी ने देश की कमान संभाली है, 12 साल बेमिसाल रहे हैं: विकसित भारत, स्टार्टअप-स्टैंडअप, रोड का इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रेन का इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी का इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर का इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी का इंफ्रास्ट्रक्चर और ह्यूमन रिसोर्स के लिए हम पूरी दुनिया में हम बड़ी ताकत बने हैं और इससे बहुत लाभ होगा। दिल्ली की जो सरकार ने पीएम मोदी की रहनुमाई में ईवी व्हीकल्स के डिसीजंस लिए हैं और एक साफ कैपिटल कैसे हो, साफ हवा वाली और इसका जो ट्रैफिक का जो जैम है जो इंपॉर्टेंट एयरपोर्ट्स या बाकी जो मेन वो हैं उनको कैसे ईज किया जाए ट्रैफिक से, ये पीएम मोदी का एक बड़ा अहम स्टेप है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और कड़ी सजा दिलाई जाएगी, गुलाम अली खटाना ने कहा कि बिल्कुल उस पर कानूनी कार्रवाई चल रही है, कठोर कदम उठाए गए हैं और उसमें सख्त कार्रवाई होगी।

