भिंड,अक्षय जोशी । मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र में लूट की एक कथित वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए इसे पूरी तरह फर्जी बताया है। एक महिला द्वारा हथियारबंद बदमाशों के जरिए लूट की कहानी गढ़कर पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसमें करीब 15 लाख रुपए के जेवर लूटे जाने का दावा किया गया था। मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने सूझबूझ से काम लेते हुए महिला के बयान में कई विरोधाभास पाए, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने खुद ही पूरी साजिश रचने की बात कबूल कर ली और सभी गहने पुलिस के सामने वापस कर दिए। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और झूठी सूचना देने के आरोप में महिला पर प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
फर्जी लूट की साजिश का खुलासा: पुलिस की सूझबूझ से महिला ने लौटाए 15 लाख के गहने
00:00/01:29

Saurabh Shukla
17 सितंबर 2026, 10:18 pm IST
Saurabh Shukla17 सितंबर 2026, 10:18 pm IST
Latest News

आईआरडीएआई ने कमीशन पर कैप का दिया प्रस्ताव, इश्योरेंस स्टॉक्स में भारी गिरावट

ब्रेक्सिट के एक दशक बाद ईयू में वापसी की बहस तेज, टोनी ब्लेयर ने 10 साल का रोडमैप सुझाया

साहिल वाकोडे मौत मामला: आईआईटी बॉम्बे ने मांगी माफी, कहा-जांच से पहले बयान देना गलत

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का विजय रथ जारी, चीनी ताइपे को हराया

'जब दूसरे बातें कर रहे थे, मैंने काम किया', ट्रंप के संदेश की राजदूत सर्जियो गोर ने की प्रशंसा

पितृ पक्ष से पहले त्रिवेणी संगम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पिंड दान-तर्पण के लिए खास इंतजाम

वीजा नियम उल्लंघन मामले में नेपाल की कार्रवाई, 88 चीनी नागरिकों को वापस भेजना शुरू किया

'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन, जीशान अय्यूब ने कश्मीरियों को किया समर्पित

गढ़वाल हिमालय में स्थित सिद्ध पीठ मां सुरकंडा देवी धाम, हर साल मनता है गंगा दशहरा उत्सव




