Friday, February 27, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनाऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने चित्रकूट में नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने चित्रकूट में नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 फ़रवरी 2026, 07:36 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

चित्रकूट,अरूण साहू। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर गुरुवार को चित्रकूट पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने दीनदयाल शोध संस्थान में भारत रत्न नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि नानाजी देशमुख ने अपना पूरा जीवन ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के संकल्प को समर्पित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के माध्यम से ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का उनका मॉडल आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।


श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद ऊर्जा मंत्री ने भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन किए और कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा की। इस दौरान उनके साथ चित्रकूट तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया तथा बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।


मंदिर परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में जब उनसे बिजली कटौती और बिना सूचना कनेक्शन काटे जाने की शिकायतों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि 100 यूनिट तक बिजली का लाभ मासिक बिल पर मिलता है, लेकिन कई उपभोक्ता 10-20 महीनों तक बिल जमा नहीं करते, जिससे उन पर पेनाल्टी और सरचार्ज लग जाता है। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर बिल का भुगतान करें, ताकि विभाग को कोयला खरीदने और अन्य भुगतानों में कोई कठिनाई न हो तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)