Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरशराबी चाचा का नाबालिग भतीजे पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पुलिस आरक्षक भी गंभीर घायल

शराबी चाचा का नाबालिग भतीजे पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पुलिस आरक्षक भी गंभीर घायल

Post Media
News Logo
Peptech Time
30 जनवरी 2026, 08:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लुगासी चौकी के ग्राम लुगासी में देर रात शराब के नशे में एक युवक द्वारा अपने नाबालिग भतीजे पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रात्रि करीब 12 बजे की बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि अहिरवार शराब के नशे में अपने पिता महादेव अहिरवार और माता राजकुमारी के साथ मारपीट कर रहा था। इससे परेशान माता-पिता शिकायत दर्ज कराने लुगासी चौकी पहुंचे। शिकायत के बाद जब वे अपने नाबालिग भतीजे के साथ घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी रवि अहिरवार ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।


हमले के दौरान आरोपी ने नाबालिग के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही लुगासी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल नाबालिग को तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर भिजवाया गया।


इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लुगासी चौकी में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र अहिरवार पर भी आरोपी व परिजनों द्वारा हमला किया गया। डंडों से किए गए हमले में आरक्षक के सिर में गंभीर चोट आई है। फिलहाल नाबालिग और घायल आरक्षक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।


पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)