खजुराहो,तुलसीदास सोनी। थाने के पास स्थित अंबेडकर चौराहे पर डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम मे राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में श्रद्धेय डॉ. अम्बेडकर जी का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की।
डॉ,बाबासाहेब,आंबेडकर चौराहे पर भाजपा के नेता खजुराहो मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल,बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी ,धवाड सचिव संजय मिश्रा , मुकेश पांडे, श्री कांत मिश्रा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

