Wednesday, December 31, 2025

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदेवाससतवास उपचुनाव में कांग्रेस ने फिर मारी बाजी...!

सतवास उपचुनाव में कांग्रेस ने फिर मारी बाजी...!

Post Media
News Logo
Peptech Time
31 दिसंबर 2025, 09:21 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

देवास। सतवास नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। बुधवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शांतिपूर्ण मतगणना के बाद कांग्रेस की सोनम शाह (पति जुनेद शाह) ने 434 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा की सुधा चौहान को 296 वोट मिले, जबकि NOTA को सिर्फ 13 वोट। इस तरह कांग्रेस ने 138 मतों के स्पष्ट अंतर से जीत हासिल की।


तहसीलदार और रिटर्निंग अधिकारी हरिओम ठाकुर ने विजयी प्रत्याशी सोनम शाह को विजय प्रमाण पत्र सौंपा। यह सीट पूर्व पार्षद स्व. शेरबानो शाह के निधन के बाद रिक्त हुई थी। कांग्रेस नेता डॉ. ओम पटेल ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुरजोर कोशिश की, लेकिन जनता ने कांग्रेस पर फिर विश्वास जताया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाला पटेल ने जीत को जनता के विश्वास का नतीजा बताया और कहा कि यह 2027 के नगर परिषद चुनावों के लिए मजबूत संकेत है।


परिणाम आने के बाद वार्ड में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाला गया। विजयी प्रत्याशी सोनम शाह ने घर-घर जाकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। यह जीत कांग्रेस के लिए सतवास में मजबूत पकड़ का संदेश दे रही है। वार्डवासियों ने शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए प्रशासन को भी धन्यवाद दिया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)