श्योपुर,उत्तम रावत । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा आज बडौदा क्षेत्र में पीएमजीएसवाय अंतर्गत पूर्व में निर्मित सडको का निरीक्षण करते हुए उनके संधारण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। इस अवसर पर पीएमजीएसवाय के महाप्रबंधक श्री सतेन्द्र चौहान, तहसीलदार श्री सुरेश राठौर आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा आज एल-035 रतोदन से महाराजपुरा, एल-035 रतोदन से कलोनी सहित बडौदा-कुंहाजापुर रोड से बागल्दा तथा केरका-सरजूपुरा रोड का अवलोकन कर सडको की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने महाराजपुरा सडक के अवलोकन के दौरान एक स्थान पर गढ्ढे की रिपयेरिंग करने के निर्देश दिये, इसके साथ ही बडौदा-कुंहाजापुर रोड से बागल्दा तथा कैरका-सरजूपुरा मार्ग को बीटी कार्य संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बागल्दा तथा कैरका-सरजूपुरा मार्ग की संधारण अवधि क्रमशः 2021 से 2026, 2020 से 2025 है, गांरटी अवधि समाप्त होने से कैरका-सरजूपुरा मार्ग की टेण्डर प्रक्रिया संचालित है, इसी प्रकार बागल्दा रोड की संधारण अवधि 10 वर्ष है। रतोदन से कलोनी तक 1.489 किलोमीटर लम्बे मार्ग की संधारण अवधि 2025 से 2030 तक है तथा उक्त मार्ग संधारित है और अच्छी स्थिति में है। इसी प्रकार रतोदन से महाराजपुरा मार्ग 2.452 किलोमीटर लम्बाई की संधारित अवधि 2025 से 2030 है। उन्होने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत कलोनी से महाराजपुरा तक 1.3 किलोमीटर लम्बाई की सडक स्वीकृत हुई है, यह मार्ग 54 लाख 73 हजार की लागत से बनाया जायेगा।

