Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरकलेक्टर ने सिविल अस्पताल एवं तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने सिविल अस्पताल एवं तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Post Media
News Logo
PeptechTime
4 फ़रवरी 2026, 10:39 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बड़ामलहरा(लोकेन्द्र)। जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को बड़ामलहरा पहुंचकर सिविल अस्पताल और तहसील कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया और जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त न करने का सख्त संदेश दिया।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई की स्थिति तथा स्टाफ की उपस्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मरीजों तथा उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक भी प्राप्त किया।


कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अस्पताल में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही सोनोग्राफी मशीन के ऑपरेटर की शीघ्र व्यवस्था करने तथा नव निर्मित सीएम राइज स्कूल तक पहुंच मार्ग के निर्माण के निर्देश दिए।


तहसील कार्यालय में कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों, एसआईआई सर्वे, सीमांकन तथा लोक सेवा के आवेदनों की समीक्षा की। कर्मचारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाने के सख्त निर्देश दिए।


औचक निरीक्षण के कारण प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम आयुष जैन, बीएमओ मोहित राजपूत सहित अन्य अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)