मध्य प्रदेशभोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- ईरान में फंसे मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- ईरान में फंसे मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर

PeptechTime
2 मार्च 2026, 07:20 am IST
PeptechTime2 मार्च 2026, 07:20 am IST
Advertisement
भोपाल, जीतेन्द्र यादव। ईरान में उपजे हालातों के बीच वहां फंसे मध्य प्रदेश के नागरिकों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी बात कही है। सीएम ने बताया कि वे प्रभावित परिवारों के निरंतर संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, "मेरी कई परिवारों से बात हुई है, हम संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। जो लोग वहां फंस गए हैं, उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हमारी सरकार भारत सरकार के साथ निरंतर तालमेल कर रही है।
हम हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारा पूरा प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति को कोई कष्ट न हो।" इसके साथ ही सीएम ने परीक्षाओं के समय को देखते हुए बच्चों को अपना ध्यान रखने की सलाह दी और प्रदेशवासियों को होली व बसंत ऋतु की शुभकामनाएं भी दीं।


