एमपी में पहली बार बड़वानी में होगी कृषि कैबिनेट, सीएम ने किया बड़ा ऐलान...?

Advertisement
भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सौगातों की बौछार कर दी है। बड़वानी रवाना होने से पहले भोपाल में सीएम ने घोषणा की कि इस वर्ष को प्रदेश सरकार 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में आज बड़वानी (निमाड़ अंचल) में पहली बार 'कृषि कैबिनेट' की बैठक आयोजित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बड़े नीतिगत फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि अब भावांतर भुगतान योजना में सोयाबीन के साथ-साथ सरसों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही, सरकार ने उड़द की फसल पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया है। सीएम ने कहा, "मध्य प्रदेश दलहन और तिलहन का 'फुल बास्केट' है। हमारी सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब—इन चारों स्तंभों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।" आज मुख्यमंत्री बड़वानी में आदिवासी भाई-बहनों के साथ भगोरिया उत्सव भी मनाएंगे।


