2 मार्च को सूर्यास्त के बाद से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होगा, जो आधी रात तक रहेगा। परंपरा के अनुसार सूर्यास्त के समय विधि-विधान से होली की पूजा की जाती है और उसके पश्चात होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष होलिका दहन का मुहूर्त शाम लगभग 6 बजे से शुरू होकर रात करीब 12 बजे तक रहेगा। विशेष बात यह है कि इस दौरान भद्रा काल का अशुभ प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे श्रद्धालु बिना किसी बाधा के शुभ समय में होलिका दहन कर सकेंगे।