छतरपुर। पंचमी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध खेरे की देवी माता मंदिर में भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जहां माता के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी रज्जू महाराज ने बताया कि शाम को खेरे की देवी माता को छप्पन भोग में विभिन्न प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए, जिसने भक्तों का मन मोह लिया। आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रशासन और समिति द्वारा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संभाली गईं।
खेरे की माता मंदिर में पंचमी पर सजा छप्पन भोग, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Piyush Awasthi
3 अगस्त 2026, 11:44 pm IST
Piyush Awasthi3 अगस्त 2026, 11:44 pm IST



