बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की युद्ध ड्रामा फिल्म '120 बहादुर' और रितेश देशमुख की कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम साबित हो रही हैं। 21 नवंबर को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के शुरुआती दिनों में हल्की उम्मीद जगाई थी, लेकिन चौथे दिन आते-आते इनकी कमाई बुरी तरह लुढ़क गई। अब दोनों ही फिल्में फ्लॉप की कगार पर पहुंच चुकी हैं।
'120 बहादुर' की चौथे दिन कमाई धड़ाम
फरहान स्टारर '120 बहादुर', जो 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, में राशि खन्ना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आती हैं। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन सिर्फ 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे कमजोर प्रदर्शन है। इसके पहले दिन 2.25 करोड़, दूसरे दिन 3.85 करोड़ और तीसरे दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया था। इस प्रकार '120 बहादुर' ने अब तक कुल 11.50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
'मस्ती 4' की भी चौथे दिन हालत खराब
'मस्ती 4', जो रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की एडल्ट-कॉमेडी फ्रैंचाइज़ की चौथी किस्त है, बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया, जो '120 बहादुर' के ताजा आंकड़ों से थोड़ा अधिक है। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चार दिनों में कुल मिलाकर सिर्फ 10 करोड़ रुपये ही जुटाए हैं। करीब 25 करोड़ रुपये के बजट वाली 'मस्ती 4' के लिए अपनी लागत वसूल करना चुनौती भरा नजर आ रहा है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

चित्रकूट में दीपावली मेले की तैयारियां तेज: कलेक्टर ने परखीं व्यवस्थाएं, कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

मुरैना मे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नए भाजपा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ, कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया

स्कूल में सजा कला का मंच, नन्हे कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन; दो दिवसीय फाइन आर्ट्स कार्यक्रम संपन्न

भारत-वियतनाम ने सैन्य इंजीनियरिंग के क्षेत्र में साझा किए अनुभव

पिनाराई विजयन ने सीएम सतीशन पर निशाना साधा, बिजली खरीद समझौते में साजिश का दावा किया

भोपाल में इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, बोले- अराजकता फैला रही भाजपा

तेजस्वी यादव की बातों को बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए : विनय चौधरी

मानवाधिकार संगठनों ने बांग्लादेश में प्रदर्शन कर रहे कपड़ा श्रमिकों के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा की

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा और उल्लास से हुआ धनतेरस पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की लक्ष्मी-कुबेर आराधना







